logo

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों का IAS संवर्ग में प्रमोशन, अधिसूचना जारी

ias7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिली है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही झारखंड सरकार को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हाल में ही UPSC ने इन अधिकारियों का साक्षात्कार लिया था। UPSC बोर्ड की अनुशंसा के बाद ही कार्मिक मंत्रालय द्वारा झारखंड प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। बता दें कि राज्य सेवा के 7 अफसरों को IAS संवर्ग में जो प्रोन्नति मिली है, वह रिक्ति 2023 की है। वहीं, जिन अफसरों को IAS संवर्ग में प्रमोशन मिला है, उनमें सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, नीलम लता, संदीप कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा और राजकुमार गुप्ता शामिल हैं।

Tags - Promotion of 7 Officers Jharkhand Administrative Service  IAS cadre Notification Issued Jharkhand News